भीलवाड़ा में 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 20 नवंबर को शहर में पहली बार राजाधिराज मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ की भव्य ऐतिहासिक बारात का आगमन होगा। इस अवसर पर श्री तुलसीजी के साथ विवाह महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड पर होने वाले इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। इससे पहले 15 अक्टूबर, गुरुवार को अभिजीत लग्न में दोपहर 12.11 बजे भूमिपूजन एवं महाध्वज स्थापना की जाएगी।

श्री तुलसी शालिग्राम विवाह समिति, सकल सनातन परिवार भीलवाड़ा एवं समस्त श्री चारभुजा पदयात्री संघ की ओर से महामहोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। भूमिपूजन समारोह में 21 युगल पूजन करेंगे। महोत्सव के सूत्रधार श्रीविष्णु कृष्ण तनय महाराज एवं मुख्य आचार्य योगेन्द्र शर्मा वैदिक परंपराओं के अनुसार पूजन-अर्चन संपन्न कराएंगे।

भूमिपूजन एवं महाध्वज स्थापना समारोह में महामंडलेश्वर हंसरामजी महाराज, महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज, महंत लक्ष्मणदास त्यागी, महंत बनवारीशरण काठियाबाबा, महंत रामदास रामायणी, महंत संतदास, महंत मोहनशरण शास्त्री, महंत श्रीलाल बाबा, महंत जोगेश्वरदास, पुजारी मुरारी पांडे, आशुतोष शर्मा एवं कल्याणमल शर्मा का सानिध्य प्राप्त होगा।


महोत्सव के संरक्षक मंडल में विनीत अग्रवाल, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमानी, सामाजिक कार्यकर्ता ओम नराणीवाल, महिला संरक्षक मंजू पोखरना, प्रशान्त मेवाड़ा एवं मनोज शर्मा गोटेवाला शामिल हैं।

महोत्सव के संयोजक एस.एन. गग्गड़ ने बताया कि विराट भूमिपूजन एवं महाध्वज स्थापना समारोह को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र कचोलिया, छगनलाल जैन, सचिव देवेन्द्र सोमाणी एवं हनुमान अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में तैयारियां की जा रही हैं। समिति के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, कार्यालय प्रभारी रजनीकांत आचार्य, सह सचिव परमेश्वर आचार्य, कुलदीप शर्मा, अलका जोशी एवं सोशल मीडिया प्रभारी हंसराज अठारिया सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

भूमिपूजन एवं महाध्वज स्थापना के साथ ही मेडिसिटी ग्राउंड में महोत्सव से जुड़ी तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू हो जाएंगी। सनातन संस्कृति के विराट स्वरूप को प्रदर्शित करने वाले इस आयोजन को लेकर भीलवाड़ा में उत्साह है। श्रद्धालु श्री तुलसीजी के धर्म माता-पिता के रूप में सहभागी बनने के लिए उत्सुक हैं। महोत्सव में भागीदारी के लिए पंजीयन कराने की अंतिम समय सीमा 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

महोत्सव के सूत्रधार श्रीविष्णु कृष्ण तनय महाराज एवं आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से शीघ्र पंजीयन कराने का आग्रह किया है, ताकि भीलवाड़ा में पहली बार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक अवसर से कोई वंचित नहीं रहे।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story