भीलवाड़ा में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई: बस स्टैंड से जब्त किए वाहन, काटे चालान
रोडवेज बस स्टैंड के बाहर रास्ता बाधित करने पर पुलिस ने क्रेन से वाहन जब्त किए और काली फिल्म लगे वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे।

भीलवाड़ा शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य द्वार के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया, वहीं वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
ट्रैफिक इंचार्ज बाबूलाल टेपण ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य द्वार के बाहर वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे थे। इससे आवागमन बाधित हो रहा था और रास्ता अवरुद्ध होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक शाखा की टीम गुरुवार को बस स्टैंड के बाहर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब एक दर्जन दोपहिया वाहनों को क्रेन की मदद से जब्त किया। बस स्टैंड के बाहर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से यातायात प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही शहर के अन्य प्रमुख ट्रैफिक पॉइंटों पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नियमों को ताक पर रखकर वाहनों पर काली फिल्म लगाने वाले करीब 15 वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान काटे।
ट्रैफिक इंचार्ज बाबूलाल टेपण ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
