भीलवाड़ा के गंगापुर कस्बे में महता पेट्रोल पंप के सामने स्थित महावीर रेफ्रिजरेशन दुकान में घुसकर स्टील व्यापारी सम्पतलाल जाट से मारपीट, जबरन 5 हजार रुपए वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गंगापुर थाना पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गंगापुर थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार पिछोरिया खेड़ा निवासी परिवादी सम्पतलाल जाट पुत्र लक्ष्मण जाट की गंगापुर में महावीर रेफ्रिजरेशन नाम से दुकान है। 23 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:40 बजे दो महिंद्रा थार, एक फॉर्च्यूनर, एक टाटा ईवी और एक महिंद्रा टीयूवी कार में सवार होकर करीब 25 लोग दुकान पर पहुंचे।

आरोप है कि दुकान में घुसने के बाद आरोपियों ने सम्पतलाल जाट को घेर लिया। कैलाश जाट ने एक मशीन के 5 हजार रुपए वापस करने की मांग की। सम्पतलाल ने बताया कि मशीन उनकी नहीं है और रिपेयरिंग के लिए गई हुई है। इस पर आरोपी आक्रोशित हो गए और दुकान में रखे सामान से सम्पतलाल के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जबरन 5 हजार रुपए भी छीन लिए।

बीच-बचाव करने पहुंची सम्पतलाल की पत्नी और कर्मचारी धर्मराज भील के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित ने 24 सितंबर को गंगापुर थाने में एफआईआर संख्या 241/26 दर्ज करवाई थी।

गंगापुर थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने बताया कि मामले में रामकिशन जाट (26) पुत्र माधु जाट निवासी भावलास, सुरेश जाट (26) पुत्र भैरूलाल जाट निवासी कपाडियाखेड़ा, सुनिल जाट (24) पुत्र राजमल जाट निवासी चाखेड़, गोपाल लाल जाट (30) पुत्र मोहन लाल जाट निवासी बोरियापुरा, बद्रीलाल जाट (41) पुत्र शंकर लाल जाट निवासी बोरियापुरा, देवराज गुर्जर (27) पुत्र रायमल गुर्जर निवासी भावलास, कैलाश जाट (25) पुत्र छीतरमल जाट निवासी भावलास, नारायण चौधरी (25) पुत्र जगदीश चौधरी निवासी कीरतपुरा, सोनू जाट (30) पुत्र शंकर लाल जाट निवासी भावलास, लक्ष्मीलाल जाट (27) पुत्र माधुलाल जाट निवासी भावलास और हंसराज जाट (25) पुत्र रामचंद्र जाट निवासी भावलास को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस तरह दुकान में घुसकर मारपीट, 5 हजार रुपए जबरन वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story