भीलवाड़ा में नवनिर्वाचित महापौर, उप महापौर तथा समस्त पार्षदों के सम्मान में 30 तारीख बुधवार को टाउन हॉल में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ एवं नगर निगम के समस्त सफाई कर्मचारियों के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे स्थानीय टाउन हॉल, भीलवाड़ा में आयोजित होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल होंगे। शहर विधायक अशोक कोठारी कार्यक्रम की अध्यक्षता/विशिष्ट आतिथ्य करेंगे।

जिलाध्यक्ष रामदेव चन्नाल ने बताया कि कार्यक्रम में नगर के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देने के संकल्प के साथ सभी जनप्रतिनिधियों का साफा, उपरणा एवं पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया जाएगा।

संघ ने सभी सफाई कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। समारोह में नवनिर्वाचित महापौर, उप महापौर और सभी पार्षदों का सामूहिक सम्मान किया जाएगा।

Updated On
Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story