भीलवाड़ा: 23 सितंबर को होगी श्री टॉडगढ़ काला-गोरा भैरूजी की भजन संध्या
51 दीपकों की महाआरती के साथ सोनू सिसोदिया और प्रेम शंकर जाट देंगे प्रस्तुतियां; आयोजन समिति ने नशा मुक्त रहने की अपील की।

भीलवाड़ा में 23 सितंबर को भैरूजी की भक्ति का विशेष आयोजन होगा। कोटा रोड स्थित यश विहार, अहिंसा सर्किल पर नवकार मित्र मंडल, भीलवाड़ा की ओर से ‘एक शाम श्री टॉडगढ़ काला-गोरा भैरूजी के नाम’ विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 51 दीपकों की महाआरती के बाद शाम 7.15 बजे से प्रभु इच्छा तक भजनों की स्वर लहरियां गूंजेंगी।
आयोजक समिति के पवन बोहरा व देवेंद्र डूंगरवाल ने बताया कि शाम ढलते ही भैरूजी के जयकारों और भजनों के स्वरों से आयोजन स्थल भक्तिमय होगा। महाआरती के बाद भैरूजी के भजनों की प्रस्तुति होगी, जिसमें धर्मप्रेमी श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहेंगे। राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सिसोदिया (पाली) और प्रेम शंकर जाट (भीलवाड़ा) भजनों की प्रस्तुति देंगे।
आयोजन श्री काल भैरव के मुख्य उपासक विद्याप्रकाश जी पडियार (गुरुदेव), श्री नाकोड़ा उपासक कपिल जी पडियार एवं श्री देवनारायण उपासक रतनलाल जी सेन के सानिध्य में होगा। भजन संध्या से पूर्व 51 दीपकों से महाआरती की जाएगी। इसके बाद शाम 7.15 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या चलेगी। कार्यक्रम में भैरूजी के भजनों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आयोजक समिति के पवन सिंघवी व सुष्मित देरासरिया ने बताया कि आयोजन की तैयारियों में प्रकाश पितलिया, दिनेश गांधी, सुरेंद्र सांखला, संजय रांका, नरेंद्र चौधरी, विभोर गोधा, हितेश काबरा, भैरूलाल बोहरा, रमेश कोठारी, मदन भंडारी, भूपेंद्र मोगरा, कान्तीलाल लुंकड़, संजय मांडोत, विमल पितलिया, अंकित गिलुडिया, राहुल पानगडिया, शांतिलाल कोठारी, धर्मेश गांधी, संदीप पटवारी, शंकर सिंह राठौड़, पिंटू माली, अमित चोधरी, वैभव जैन, राकेश लोढा, आयुष खटोड़, मुकेश कुमार सुवालका, देवन्द्र सुखवाल, गौरव चतुर्वेदी एवं कविश नाहर सहित नवकार मित्र मंडल के सदस्य व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।
अजमेर जिले के टॉडगढ़ क्षेत्र में स्थित काल भैरव धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। आयोजकों ने बताया कि यहां देशभर से लोग अपनी समस्याओं, परेशानियों और मनोकामनाओं को लेकर पहुंचते हैं। उपासकों द्वारा श्रद्धालुओं से रूबरू होकर उनकी पीड़ा और समस्याएं सुनी जाती हैं। आयोजकों के अनुसार श्रद्धालु भैरूजी की आस्था और आशीर्वाद से अपनी समस्याओं के समाधान की कामना लेकर यहां पहुंचते हैं।
आयोजकों ने भजन संध्या में आने वाले धर्मप्रेमियों से धार्मिक मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पान, बीड़ी, गुटखा और शराब जैसे नशीले पदार्थों से दूरी रखें, ताकि भजन संध्या का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और गरिमामय बना रहे। सपरिवार पहुंचकर भक्ति संध्या का आनंद लेने का भी आह्वान किया गया है।
आयोजन में चुन्नीलाल, पवन कुमार, आकाश, बादल बोहरा परिवार बेमाली, भीलवाड़ा, डुंगरसिंह, देवेंद्र कुमार, अरूण कुमार, पर्व कुमार डूंगरवाल परिवार कालियास, शंकरलाल, प्रशांत कुमार, देरासरिया परिवार कोशीथल, विनय कुमार, विभोर कुमार गोधा भीलवाड़ा, हितेश कुमार, शैलेन्द्र काबरा, भैरूलाल व तेजसिंह बोहरा सहित कई धर्मप्रेमी सहयोग कर रहे हैं। 23 सितंबर की यह भजन संध्या टॉडगढ़ काला-गोरा भैरूजी की भक्ति, धार्मिक मर्यादा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन के रूप में होगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
