भीलवाड़ा की आरके कॉलोनी के एक मकान में पांच साल पहले हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपित भगनिया बागरिया को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में दो आरोपित पहले गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक और आरोपित की अभी पुलिस को तलाश है।

पांच साल पुराने चोरी मामले का घटनाक्रम

सुभाषनगर पुलिस के अनुसार, आरके कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश नौलखा के घर 2021 में चोरी हो गई थी। चोर, इस मकान से एक लाख रुपये की नदकी सहित लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गये थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि अजमेर जिले के भिनाय थाना अंतर्गत गिनाईडा निवासी भगनिया 22 पुत्र स्व. रतन बागरिया सहित दो आरोपित फरार थे। आरोपित भगनिया पर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपये ईनाम घोषित किया था।

विशेष टीम की कार्रवाई और रिमांड

इस फरार आरोपित को विशेष टीम ने दबोच लिया। जांच अधिकारी ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ के साथ ही एक अन्य फरार आरोपित की तलाश कर रही है।

बीगोद क्षेत्र में कृषि कार्य के दौरान किसान की मौत

जिले के बीगोद थाना इलाके में खेत पर कृषि कार्य करते एक किसान की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, मेहता जी का खेड़ा निवासी हजारी 76 पुत्र रामा तेली की सोमवार को खेत पर कृषि कार्य करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीगोद पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story