भीलवाड़ा के पुर थाना क्षेत्र स्थित ठगों का खेड़ा में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों ने एक महिला के साथ अभद्रता की और बीच-बचाव करने आए उसके पति के सिर पर धारदार हथियारों से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में घायल को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाड़े में घुसकर बदतमीजी और सुनियोजित हमला

पीडि़ता आशा देवी पत्नी मदन लाल गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे जब वह अपने बाड़े में गोबर डालने गई थी, तब वहां पहले से मौजूद छोटू और शंकर गुर्जर ने उसके साथ गाली-गलौज और बदतमीजी शुरू कर दी। जब पीडि़ता ने अपने पति मदन लाल को फोन कर मौके पर बुलाया, तो आरोपी और ज्यादा उग्र हो गए। देखते ही देखते अन्य 8-10 अन्य लोगों को हथियार लेकर मौके पर बुला लिया गया।

सरिया और पाइप से वार, कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप

आरोप है कि आरोपित स्त्री-पुरुषों ने पाइप, सरिया और धारदार हथियारों से परिवादिया और उसके पति पर हमला बोल दिया। हमले में मदन लाल का सिर फट गया और वे जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीडि़ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि "आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, बाल पकडकऱ नीचे गिराते हुए अभद्रता की।"

पुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल और एसपी से न्याय की गुहार

पीडि़ता का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले भी उनके खिलाफ रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी ढिलाई के कारण उनके हौसले बुलंद हैं। वर्तमान में घायल मदन लाल अस्पताल में उपचाररत है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story