ज्ञापन और मुख्य मांग

उपभोक्ता अधिकार समिति युवा इकाई द्वारा आज नगर निगम आयुक्त के नाम सह आयुक्त हरनारायण माली को ज्ञापन सौंपकर भीलवाड़ा टेक्सटाइल मार्केट में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

मार्केट की वैश्विक महत्ता और वर्तमान स्थिति

युवा जिला अध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि—

"भीलवाड़ा टेक्सटाइल मार्केट पूरे राजस्थान में टेक्सटाइल हब के रूप में विख्यात है। यहां से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कपड़ों का निर्यात किया जाता है। प्रतिदिन देश-विदेश के व्यापारी यहां व्यापारिक गतिविधियों के लिए आते हैं। इसके बावजूद मार्केट क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।"

प्रमुख समस्याएं और जनहानि का भय

  • पूरे टेक्सटाइल मार्केट में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।
  • सड़कें टूटी-फूटी हैं तथा नालियों के ढक्कन टूटे होने के कारण क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है।
  • इन समस्याओं के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, जिससे व्यापारियों एवं आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन से अपील

ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम प्रशासन का ध्यान इन गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निवेदन किया गया।


उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य

इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे:

  • सुनील राठी (केंद्रीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष)
  • मधु जाजू (पूर्व सभापति एवं केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष)
  • अर्चना दुबे (महिला जिला अध्यक्ष)
  • अंकित सोमानी (युवा जिला अध्यक्ष)
  • हार्दिक सोनी (महामंत्री)
  • त्रिदेव मूंदड़ा (कोषाध्यक्ष)
  • हर्ष राठी (उपाध्यक्ष)
  • आशीष शाह (प्रवक्ता)
  • चेतन मानसिहका (पूर्व पार्षद) सहित अन्य सदस्य।
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story