भीलवाड़ा, 7 अगस्त। भीलवाड़ा टेंट डीलर्स समिति की आवश्यक बैठक शुक्रवार को रामद्वारा मार्ग स्थित रामस्नेही पैलेस में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी टेंट डीलर्स ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक के दौरान वर्तमान अध्यक्ष सहित समिति के सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस प्रक्रिया में श्रीराधे टेंट हाउस के छगन लाल माली को निर्विरोध भीलवाड़ा टेंट डीलर्स समिति का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।

निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद छगन लाल माली ने सभी टेंट डीलर्स का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह टेंट डीलरों के हित में तन, मन और धन से कार्य करते हुए सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

भीलवाड़ा टेंट डीलर्स समिति के वर्तमान अध्यक्ष राकेश गौड ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष छगन लाल माली को शीघ्र अपनी जिला कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया। इस पर छगन लाल माली ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी की सहमति से जल्द ही एक अच्छी और मजबूत जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

बैठक के दौरान सोहनलाल माली, श्याम मंत्री, ललित गुर्जर, महेश सोमानी, भेरूलाल शर्मा, शिवकुमार सुखवाल, श्याम विजयवर्गीय, गोपाल बिश्नोई सहित भीलवाड़ा टेंट डीलर्स समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से हुए इस निर्णय के साथ समिति ने आगामी तीन वर्षों के लिए अपने नए नेतृत्व का गठन कर संगठनात्मक कार्यों की दिशा तय की।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story