भीलवाड़ा जिले के हनुमाननगर थाना क्षेत्र में कुचलवाड़ा स्थित माताजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने के तीन मांदलिया झपटकर चोर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना ने मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित परिवार की ओर से हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बूंदी जिले के रामप्रसाद मीणा की मां फूमा मीणा दोपहर करीब 2 बजे कुचलवाड़ा स्थित माताजी मंदिर में दर्शन कर रही थीं। इसी दौरान भीड़ के बीच मौजूद एक बदमाश ने उन्हें निशाना बनाया।

दर्शन के दौरान पीछे से झपट्टा मारकर ले गए मांदलिया

मंदिर में दर्शन कर रही फूमा मीणा के पीछे से आए आरोपी ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने के तीन मांदलिया छीन लिए। बुजुर्ग महिला ने घबराकर शोर मचाया, लेकिन आसपास मौजूद लोग जब तक घटना को समझ पाते और आरोपी को पकड़ने की कोशिश करते, तब तक वह मौके से फरार हो चुका था।

आस्था के केंद्र पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। पीड़ित महिला के बेटे रामप्रसाद मीणा ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द पकड़ने और चोरी हुए गहने बरामद करने की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हनुमाननगर पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद हनुमान नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर में दर्शन के दौरान बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर की गई इस वारदात के बाद पुलिस के सामने आरोपियों का पता लगाने और चोरी हुए गहने बरामद करने की चुनौती है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story