भीलवाड़ा में तंजीम मुस्लेमीन सेवा सोसायटी की ओर से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 15 अगस्त शनिवार को तंजीम के कार्यालय में परचम कुशाई (झंडारोहण) कार्यक्रम आयोजित किया गया। 14 अगस्त 2026 को चांद दिखाई देने के बाद ईद मिलादुन्नबी की 1 तारीख को यह कार्यक्रम हुआ।

तंजीम के अध्यक्ष शाहबुद्दीन शेख ने बताया कि परचम कुशाई के अवसर पर जामा मस्जिद के मौलाना हफिजुर्रहमान, शहर काजी अशरफ जीलानी और तंजीम अध्यक्ष शाहबुद्दीन शेख ने रस्सी खींचकर झंडा लहराया।

कार्यक्रम में भीलवाड़ा शहर की तमाम मस्जिदों के इमाम, सदर-सचिव तथा तंजीम के बुरहानुद्दीन मंसूरी, हाजी मुश्ताक शेख, मोहम्मद सलीम छीपा, अब्दुल अजीज फोजदार, नूर मो. मेवाफरोश, मोहम्मद इदरीस मुल्तानी, हाजी इकबाल डायर, जाकिर हुसैन शेख, उमर शरीफ शाह, मो. सलीम शाह, अब्दुल वहीद गौरी, डॉ. फकरूद्दीन मंसूरी, शानू अब्बासी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

अंत में तंजीम के सचिव मुबारक हुसैन मुल्तानी और हुसैनी मस्जिद के इमाम सलीम अकबरी ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को निकाला जाएगा। परचम कुशाई कार्यक्रम के साथ ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों की शुरुआत हुई और आगामी जुलूस की तारीख भी घोषित की गई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story