अखिल भारतीय श्री टाक महासभा भीलवाड़ा क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र टाक के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन, पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के बाद विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों की हुई घोषणा।

भीलवाड़ा में आयोजित अखिल भारतीय श्री टाक महासभा के चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र टाक, मंत्री विजय टाक और अन्य पदाधिकारी।
भीलवाड़ा, 4 मार्च। अखिल भारतीय श्री टाक महासभा, भीलवाड़ा क्षेत्र के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। केंद्रीय संगठन मंत्री एवं समाज प्रवक्ता बाबूलाल टाक ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनावी परिणामों का विवरण और मत प्रतिशत
घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र टाक 246 मत (68%) प्राप्त कर विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र टाक 239 मत (66%) के साथ निर्वाचित हुए। मंत्री पद पर विजय टाक 250 मत (69%) प्राप्त कर विजयी रहे। संयुक्त मंत्री पद पर धीरज टाक 215 मत (59%) से चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर रामगोपाल टाक 219 मत (60%) के साथ विजयी हुए। आय-व्यय निरीक्षक पद पर रोहित टाक 224 मत (62%) प्राप्त कर निर्वाचित हुए। भवन समिति प्रबंधक पद पर हेमंत टाक 227 मत (63%) से विजयी रहे। महिला समिति अध्यक्ष पद पर श्रीमती शांता देवी टाक निर्विरोध निर्वाचित हुईं। युवक समिति अध्यक्ष पद पर अभिनव टाक 231 मत (64%) से विजयी हुए। शिक्षा समिति अध्यक्ष पद पर जीवन टाक 223 मत (62%) प्राप्त कर निर्वाचित हुए।
मनोनीत सदस्य और निर्वाचन टीम की भूमिका
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सर्व समिति से पांच मनोनीत सदस्य घोषित किए जिनमें राजकुमार टाक (अंकित गारमेंट), प्रदीप टाक, लक्ष्मी नारायण टाक (हरी सेवा रोड), टीना टाक एवं खुशबू टाक शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मदन मोहन टाक, वकील साहब (जयपुर क्षेत्र अध्यक्ष), अशोक टाक (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अजमेर) एवं बाबूलाल टाक (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्वाचन अधिकारी भगवती लाल टाक (रायला), जगदीश टाक (बदनोर), गोपाल टाक (डाबला) एवं रामेश्वर टाक (मारुति) ने निष्पक्ष रूप से इस पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना
केंद्रीय अध्यक्ष कंवरलाल टाक, महामंत्री प्रकाश चंद्र टाक, पूर्व महामंत्री राम रतन टाक, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपीलाल टाक चित्तौड़ एवं समस्त केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ क्षेत्र के लादू लाल टाक चित्तौड़, अनिल टॉक हिंडोली, ललित टाक जयपुर, हेम सिंह टाक अजमेर, मनोज टाक डिग्गी मालपुरा तथा वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष गणों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवगठित कार्यकारिणी समाज के विकास, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
