भीलवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दस्तक संस्था की ओर से आयोजित होने वाले “स्वराज – महोत्सव आजादी का” कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने किया। इस दौरान दस्तक संस्था के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी।

दस्तक संस्था की ओर से 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित “स्वराज – महोत्सव आजादी का” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:30 बजे रेलवे स्टेशन से होगी। इसके तहत रेलवे स्टेशन चौराहे से सूचना केंद्र चौराहे तक मशाल एवं तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न वर्गों के नागरिक, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल होंगे। यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना का संदेश दिया जाएगा।

यात्रा के बाद सूचना केंद्र पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय शहीदों के बलिदान को याद करते हुए समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने दस्तक संस्था के सदस्यों को कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही आयोजन को लेकर आवश्यक सहयोग और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर दस्तक संस्था के धर्मवीर सिंह कनावत, कुणाल ओझा, पंकज जैन, नवरत्न जैन, शरद शुक्ला, सत्यवीर सिंह सांकरिया, नरेंद्र गुर्जर, रोशन सालवी, धर्मेंद्र तिवाड़ी, नवीन माली, धवल कुमार शर्मा और दीपक जाट सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

दस्तक संस्था ने शहरवासियों से 15 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा एवं मशाल यात्रा में शामिल होकर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की। संस्था ने शहरवासियों से “स्वराज – महोत्सव आजादी का” कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में सहभागी बनने का भी आह्वान किया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story