भीलवाड़ा। शहर के निकट सुवाणा कस्बे में बीती रात शातिर चोरों ने वर्धमान ज्वेलर्स को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की पीछे की मजबूत दीवार में बड़ा सुराख कर अंदर दाखिल हुए और करीब 2 किलो चांदी के आभूषण, 7 हजार रुपए नकद तथा जेवरात तोलने वाली दो वेट मशीनें चोरी कर फरार हो गए।

चोरों ने दुकान के अंदर सामान को खंगालते हुए उसे पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। वारदात के बाद खाली डिब्बे और अन्य सामान दुकान के पीछे फेंक दिए। रात के अंधेरे में हुई इस सेंधमारी से इलाके में चोरी की वारदात को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक कमलेश चपलोत ने शटर उठाया तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान चारों तरफ बिखरा हुआ था और पीछे की दीवार में बड़ा सुराख बना हुआ था। स्थिति देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने दुकान मालिक कमलेश चपलोत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

सुवाणा कस्बे में हुई इस दुस्साहसिक चोरी के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में पुलिस की गश्त प्रणाली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस अब चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story