भीलवाड़ा। पुलिस प्रशासन एवं भीलवाड़ा साइकिल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “संडे ऑन साइकिल” थीम पर आयोजित विशाल साइकिल रैली रविवार को उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुई। रैली का उद्देश्य नागरिकों को साइकिल चलाने, नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

रैली को डिप्टी एसपी गजेंद्र सिंह, सीओ सिटी सज्जन सिंह सांकड़ा, कोतवाल शहर कोतवाली हनुमान सिंह, कोतवाल प्रताप नगर कोतवाली सुनील ताड़ा एवं वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष मदन खटोड़ की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न थानों के पुलिस जवानों ने भी साइकिल चलाकर रैली में सहभागिता की।

साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं जवानों की सहभागिता से साइकिल अभियान को नई ऊर्जा मिली है। सभी पुलिस अधिकारियों, रैली सहभागी वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष मदन खटोड़, आमंत्रित अतिथि एचडीएफसी के क्लस्टर हेड गौरव नागपाल, साईकल मैन मुकेश कुमावत, पतंजलि के भूपेंद्र मोगरा आदि ने अपने उदभोदन में कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण एवं बेहतर भविष्य का माध्यम है। उन्होंने शहरवासियों से नियमित रूप से साइकिल चलाने एवं फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

रैली में अरुण संतोष मुछाल, मदन खटोड़, राकेश सक्सेना, सुरेश बम्ब, राजकुमार अजमेरा, मुकेश सामरिया, मनोहर डुमोलिया, भूपेंद्र मोगरा, यश झुरानी, चयनिका झुरानी, मुकेश कुमावत (साइकिल मैन), जिनेंद्र चौधरी, अशोक राठी, गिरिराज प्रजापति, नरेश बाहेती, आशुतोष आचार्य, दिनेश भट्ट, रामचंद्र मूंदड़ा, सोम शर्मा, डॉ. हेमेन्द्र कौशिक, डॉ. फरियाद मोहम्मद, गौरव नागपाल, इकबाल सिंह, मनोज तुलसानी, ओमप्रकाश काबरा, हस्तीमल भलावत, सत्यनारायण राठी, भेरूलाल सुवालका, गजानंद गुप्ता, प्रतीक ईनाणी, निर्मल व्यास, राकेश शर्मा, दिनेश बाहेती, लीलाराम आडवाणी, अशोक तोलम्बिया, विजय कपूर सहित बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमी, विभिन्न थानों के पुलिस जवान एवं जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।

रैली सिटी कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र, थाना भीमगंज, अर्बन बैंक रोड़, सिटी कोतवाली रोड़, राजेंद्रमार्ग रोड़, मुरली विलास रोड़ होते हुए पुनः सिटी कंट्रोल रूम पहुंची।

रैली के दौरान “साइकिल का डोज—आधा घंटा रोज” एवं “फिट इंडिया, फिट भीलवाड़ा” जैसे संदेशों के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन, साइकिल क्लब के सदस्यों, पुलिस जवानों और जागरूक नागरिकों की सहभागिता से आयोजित इस रैली ने साइकिल को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story