भीलवाड़ा: सुभाषनगर में पार्क के पास मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस
बेटी गौरव उद्यान के पास 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया।

तस्वीर में अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटा हुआ एक अधेड़ व्यक्ति नजर आ रहा है।
भीलवाड़ा। शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बेटी गौरव उद्यान पार्क के सामने बुधवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि मौत के कारण भी स्पष्ट नहीं हैं।
सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद मीणा ने बताया कि बेटी गौरव उद्यान के गेट नंबर-2 के सामने एक अज्ञात व्यक्ति के पड़े होने की सूचना अभय कमांड सेंटर से मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो करीब 50 से 55 वर्ष का एक व्यक्ति वहां पड़ा मिला। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक इसी क्षेत्र में रहकर मांगकर अपना गुजारा करता था और शराब पीने का भी आदी बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया नशे की हालत में गिरने से उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मृतक ने काले रंग की पैंट और काली-सफेद लाइनिंग वाली शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
