भीलवाड़ा 1 अप्रैल। सुभाष नगर (मलाण) निवासी उस्मान खां कायमखानी की पुत्री शबाना बानो एवं पुत्र इरफान खान की शानदार शैक्षिक उपलब्धि पर आज सोमवार को भाई चारा कमेटी की ओर से हौसला अफजाई कर फूल मालाओं से दोनों का अभिनंदन किया गया।

बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन और विशेष उपलब्धि

जानकारी के अनुसार महेश शिक्षा सदन की छात्रा शबाना बानो ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और पुत्र इरफान खान ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 85.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अर्जित की है। एक ही परिवार के दो सदस्यों द्वारा शिक्षा में अव्वल रहने पर उन्होंने कहा कि "इस कामयाबी में माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों सहित नाना यासीन खां कायमखानी का विशेष योगदान रहा और अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है।"

लक्ष्य और भविष्य के संकल्प

दोनों विद्यार्थियों का राजकीय सेवा में जाकर देश हित के लिए काम करने का सपना है। इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक शहजाद खान, सदर नाहर खां कायमखानी, महासचिव डॉ. फखरुद्दीन मंसूरी, नायब सदर फूल मोहम्मद, बाबू भाई मंसूरी, आफताब कायमखानी, खजांची फखरुद्दीन शेख, सलीम मोहम्मद आदि मौतबीरान मौजूद थे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story