भीलवाड़ा। शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में बीती रात एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। इस अग्निकांड में एक दोपहिया वाहन सहित करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की मोबाइल एसेसरीज जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत के मारे बाहर निकल आए।

शॉर्ट सर्किट बना हादसे का कारण

जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर में रामलाल जाट के मकान में नीरज कचोलिया किराए पर रहते हैं। उन्होंने मकान के एक हिस्से को गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रखा था। बताया जा रहा है कि बीती रात गोदाम में लगी पानी की मोटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तेजी से पूरे मकान में फैल गईं।

लाखों का नुकसान और स्कूटी भी स्वाहा

पीडि़त नीरज कचोलिया ने बताया कि "इस आगजनी में वहां खड़ी उनकी स्कूटी पूरी तरह जल गई। इसके साथ ही गोदाम में रखी करीब ढाई लाख रुपये की मोबाइल एसेसरीज और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।"

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि हादसे के समय समय रहते लोग सुरक्षित बाहर निकल गए जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीडि़त को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story