भीलवाड़ा। छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को भीलवाड़ा के माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय परिसर में छात्र संगठनों का आक्रोश खुलकर सामने आया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता दिनेश गुर्जर ने कॉलेज परिसर में गड्ढा खोदकर उसमें बैठते हुए ‘जीवित समाधि’ लेने का प्रयास किया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र नेता को गड्ढे से बाहर निकालने का प्रयास किया। बताया गया कि इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता दिनेश गुर्जर ने कॉलेज परिसर में गड्ढा खोदकर उसमें बैठते हुए चेतावनी दी कि छात्र संघ चुनाव बहाल होने तक वह बाहर नहीं निकलेंगे। पुलिस और अन्य लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इस बीच कुछ आक्रोशित छात्र कॉलेज की छत पर चढ़ गए और मांग पूरी नहीं होने पर कूदने की चेतावनी देने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई। काफी समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

प्रदर्शन में एबीवीपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपा जाट, महानगर मंत्री कुंवर सिंह राणावत, कॉलेज इकाई अध्यक्ष लक्ष्मण जाट सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। छात्र नेताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य सरकार से अविलंब छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।

छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज हैं। सरकार को तत्काल चुनाव बहाल कर छात्रों से जुड़ी मांगों पर निर्णय लेना चाहिए, अन्यथा आने वाले दिनों में आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है। भीलवाड़ा के माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में हुए इस प्रदर्शन ने छात्र संघ

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story