भीलवाड़ा। अजमेर मार्ग स्थित महिंद्रा शोरूम से चोरी हुई बोलेरो की खरीद-फरोख्त का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। चोरी की इस गाड़ी का सौदा महज 1 लाख 90 हजार रुपए में किया गया था। हालांकि, शोरूम से बोलेरो चोरी करने वाला मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।

मामले के अनुसार, 3 सितंबर की रात अजमेर मार्ग स्थित महिंद्रा शोरूम के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी हो गई थी। वाहन मालिक ने अपनी गाड़ी सर्विस के लिए शोरूम पर छोड़ी थी, लेकिन रात के दौरान चोर उसे लेकर फरार हो गया। घटना के बाद वाहन मालिक की रिपोर्ट पर सदर थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की।

चोरी के करीब दो सप्ताह बाद मध्यप्रदेश के नीमच जिले में इस मामले ने नया मोड़ ले लिया। रतनगढ़ थाना पुलिस ने इसी बोलेरो को 141 किलो 800 ग्राम डोडा-चूरा के साथ जब्त किया। जांच के दौरान वाहन के चोरी का होने की जानकारी सामने आने पर भीलवाड़ा पुलिस ने मामले की पड़ताल आगे बढ़ाई।

सदर थाने के सहायक उप निरीक्षक शैतान सिंह मीणा के अनुसार, मध्यप्रदेश पुलिस से सूचना मिलने के बाद चोरी की बोलेरो खरीदने वाले आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए नीमच जिले की जावद सब जेल से विष्णु धाकड़ (19) और योगेंद्र सिंह उर्फ जोनी राठौड़ (34) को गिरफ्तार किया और दोनों को भीलवाड़ा लाया गया।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बबराणा क्षेत्र के एक व्यक्ति से बेगूं इलाके में चोरी की बोलेरो 1 लाख 90 हजार रुपए में खरीदी थी। इस तरह शोरूम से चोरी हुए वाहन की खरीद-फरोख्त में दोनों की भूमिका सामने आई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। वहीं, बोलेरो चोरी करने वाला मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। डोडा-चूरा तस्करी के मामले में जब्त हुई बोलेरो के जरिए सामने आए इस प्रकरण में वाहन चोरी और उसकी खरीद-फरोख्त की कड़ियों की जांच जारी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story