कला और संस्कृति की नगरी भीलवाड़ा में विश्व कला दिवस के पावन अवसर पर आगामी 15 अप्रैल 2026 से एक अभूतपूर्व राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनी का शंखनाद होने जा रहा है। स्थानीय आकृति कला संस्थान, जवाहर फाउंडेशन एवं रमा कत्थक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह पांच दिवसीय महोत्सव महान पाश्चात्य कलाकार लियोनार्डाे द विंची के जन्म दिवस को समर्पित रहेगा। ग्रामीण हाट स्थित कला दीर्घा में आयोजित होने वाले इस गरिमामय उत्सव का उद्घाटन 15 अप्रैल को सायंकाल 4:30 बजे मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद श्री दामोदर अग्रवाल, पद्मश्री जानकी लाल भाण्ड, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, पूर्व महापौर राकेश पाठक, श्री संतदास महंत हाथीभाटा आश्रम एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के करकमलों द्वारा संपन्न होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चित्रकार शरद् सोनी, बाबूलाल जाजू, लक्ष्मीनारायण डाड, गोवर्धन सिंह पंवार, मंजू मिश्रा, पंवन पंवार, दिव्या बांगड़, पूजा ग्लुण्डिया, डॉ. मनीष रंजन, कैलाश सोनी, चित्रकार त्रिलोक सोनी, चित्रकार मनीष सोनी, रंजनीश वर्मा ओएसडी एलएनजे ग्रुप एवं श्रीमती अर्पणा श्यामसुखा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में राजस्थान के विभिन्न अंचलों से चयनित 60 लब्धप्रतिष्ठ कलाकारों की कुल 120 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी का प्राथमिक उद्देश्य उभरती कला प्रतिभाओं को एक सशक्त और वैश्विक मंच प्रदान कर उन्हें नई पहचान दिलाना है। इस कला कुंभ में अभिलाषा भारतीय, चन्द्रशेखर कुम्हार, अंकित बैरवा, अन्नु प्रजापत, अनुराग मेहता, अनुष्का पाराशर, अरुण कुमार कुमावत, आयुष राठौड़़िया, बबलू रेगर, बालकिशन जांगिड़, भूवि केसवानी, बृजेश अग्रवाल, लालचंद, देवेन्द्र खारोल, धनिष्ठा चपलोत, हेमलता मीणा, दुर्शित भास्कर, गीतांजलि वर्मा, गोपाल दास वैष्णव, गोवर्धन सिंह पंवार, इकबाल हुसैन, जयराज सिंह चौहान, झलकरानी बाघचार, ज्योति पारीक, कैलाश पालिया, कपिल खन्ना, किशन खटीक, लक्ष्मीनारायण वर्मा, लोकेश जोशी, मनदीप शर्मा, मंजू मिश्रा, मयंक शर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, शुभम सोनी, नारायण सुथार, नेहा सोनी, पप्पू लाल कुमावत, राहुल सिंह चौहान, राजदीप शर्मा, राकेश प्रजापत, रेखा शर्मा, अंकू जांगिड़, संजय सेठी, संत कुमार विश्नोई, सत्यनारायण सोनी, सत्येश विश्वकर्मा, सौरभ सोनी, शांतिलाल गाडरी, सुरेशचन्द्र कच्छावा, स्नेहा ओस्तवाल, सुमित गुर्जर, सुनील जांगिड़, सुशील सोनी, उमंग उपाध्याय, विश्वास पत्रिया, मनीषा तम्बोली, प्राची शर्मा, अंशु जांगिड़, मितांशा कुमावत एवं ओमिषा शर्मा जैसे कलाकार अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। भाग लेने वाले समस्त कलाकारों को उनके उत्कृष्ट कृतित्व हेतु प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। दर्शकों के लिए पेंटिंग, ड्राइंग, फोटोग्राफी और ग्राफिक्स माध्यमों में रचित कलाकृतियां आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। इस आयोजन में भीलवाड़ा सहित कोटा, उदयपुर, जयपुर, कुचामन, अजमेर, किशनगढ़, चित्तौड़गढ़, बूंदी और बीकानेर के कलाकार शिरकत करेंगे, जहाँ कला प्रदर्शनी के समानांतर 'कला वार्ता', 'कला कार्यशाला' और 'समूह कार्यशाला' जैसे संवादमूलक सत्रों का भी आयोजन होगा।

देशभक्ति के रंग में सराबोर होते हुए वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में 'तिरंगे के तीन रंग' थीम पर आधारित चार दिवसीय विशेष चित्रकला कार्यशाला आयोजित की जाएगी। संस्थान के उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन के अनुसार, यह कार्यशाला वरिष्ठ, युवा और बाल कलाकारों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी, जिसमें 'वन्दे मातरम्' विषय पर आधारित कलाकृतियों का निर्माण किया जाएगा। प्रतियोगिता की मुख्य शर्त तिरंगे के तीन रंगों का अनिवार्य उपयोग है। कार्यशाला के दौरान निर्मित श्रेष्ठ 10 कृतियों को पुरस्कृत किया जाएगा और अंतिम दिन इनका भव्य प्रदर्शन होगा। चयनित कलाकृतियों को आगामी स्वतंत्रता दिवस की विशाल प्रदर्शनी में भी स्थान दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी 164, वकील कॉलोनी स्थित कार्यालय अथवा मोबाइल संख्या 99833-00960 पर पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजकों द्वारा कैनवास एवं ड्राइंग बोर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि अन्य सामग्री कलाकारों को स्वयं लानी होगी। यह आयोजन भीलवाड़ा के कला इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story