भीलवाड़ा। शाहपुरा से मांडल चौराहा वाया बनेड़ा होकर गुजरने वाले स्टेट हाईवे-12 की लंबे समय से खराब पड़ी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बढ़ते यातायात और सड़क की खराब स्थिति के चलते क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई थी।

सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक लालाराम बैरवा को समस्या से अवगत करवाते हुए शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक बैरवा ने कल रात RSRDC के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऋषिकेश मीणा से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने स्टेट हाईवे-12 की स्थिति और दुर्घटनाओं की आशंका से अवगत करवाते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।

विधायक की पहल के बाद आज स्टेट हाईवे-12 पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क पर बने गड्ढों को दुरुस्त करने का काम शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और वाहन चालकों को राहत मिली है।

ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करवाने पर विधायक लालाराम बैरवा का आभार जताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सड़क की मरम्मत के साथ भविष्य में भी इस मार्ग के रखरखाव पर नियमित रूप से ध्यान दिया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे और आवागमन सुरक्षित हो सके।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story