भीलवाड़ा। श्री बाबाधाम में नवरात्र महोत्सव के दौरान रविवार को महाआरती और गरबा आयोजन में श्रद्धालुओं का जनसमूह उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में सुबह हवन, पूजन, दुर्गा पाठ, अभिषेक और दुर्गा पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान हुए। महापूजा में बाबाधाम परिवार के सदस्यों ने एक साथ भाग लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण पूरा मंदिर परिसर खचाखच भरा रहा, वहीं दर्शन के लिए मंदिर के बाहर तक कतारें लगी रहीं।

श्री बाबाधाम में नवरात्र महोत्सव 11.10.2026 से 19.10.2026 तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित महोत्सव के लिए मंदिर परिसर में विशेष विद्युत सजावट की गई है। मंदिर को आकर्षक रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। नवरात्र के प्रत्येक दिन माताजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह आरती के बाद 9.15 बजे से हवन और पूजन किया जा रहा है।

रविवार को नवरात्र महोत्सव के तहत यज्ञशाला की तैयारियां आचार्य गोविन्द गौतम और अन्य पंडितों ने करवाईं। हजारों भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ हवन, पूजन और महाआरती का लाभ लिया। श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माता के दरबार में मन्नतें मांगीं।

श्री बाबाधाम के मीडिया प्रभारी एवं गरबा प्रभारी राजेश नैनावटी ने बताया कि रात्रि 8.15 बजे श्री बाबाधाम में श्री अन्नपूर्णा मां वैष्णो देवी के दरबार में गरबा नृत्य के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। गरबा ड्रेस पहनकर पहुंचे युवक-युवतियों, पुरुषों और महिलाओं के बीच गरबा करने की होड़ रही। उत्कृष्ट गरबा करने वाले प्रतिभागियों का अलग-अलग वर्गों में चयन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

मां के जयकारों के बीच नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम दिन कई समाजसेवी और धर्मप्रेमी भक्तजन भी पहुंचे। रविवार को आयोजित महाआरती में उप महापौर श्रीमान् राधेश्याम सोमानी भी शामिल हुए। शाम को हुई विशेष महाआरती के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। आरती के बाद मां के दरबार में श्रद्धा और आस्था के साथ गरबा आयोजन हुआ।

नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सांयकाल 7.15 बजे विशेष महाआरती की जा रही है। श्री बाबाधाम की ओर से सभी भक्तजनों से पधारकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया गया है। 19.10.2026 तक चलने वाले इस महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों, महाआरती और गरबा आयोजन के माध्यम से श्रद्धालु मां की आराधना में भाग ले रहे हैं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story