भीलवाड़ा। घर लौटते समय सड़क किनारे कुछ पल के लिए रुका एक परिवार भीषण हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 49 वर्षीय मां की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और एक अन्य महिला घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

हादसा 17 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में पुराने कंवलियास टोल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, विजयपुर निवासी लाली जाट (49) पत्नी रामलाल जाट अपने बेटे देवराज (19) और गायत्री (32) पत्नी पारसमल के साथ गरोलियाखेड़ा से अपने गांव विजयपुर लौट रही थीं।

रास्ते में लघुशंका के लिए उन्होंने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा किया। इसके बाद तीनों वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान गुलाबपुरा की ओर से तेज रफ्तार में आई एक कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों घायल हो गए। हादसे में पास खड़ी एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायलों को निजी वाहन से भीलवाड़ा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लाली जाट की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लाली जाट की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका का शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, हादसे में घायल देवराज और गायत्री को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गुलाबपुरा पुलिस के अनुसार, मृतका के भतीजे पारसमल जाट निवासी विजयपुर की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सड़क किनारे खड़े परिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुए इस हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोगों को चोटें आईं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story