भीलवाड़ा के काशीपुरी वकील कॉलोनी स्थित श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास में रविवार के अवकाश के दिन भी योग के प्रति साधकों का उत्साह देखते ही बना। महेश समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर में छुट्टी के दिन भी योग सत्र को विराम नहीं दिया गया, बल्कि साधकों के लिए सवा घंटे का एक विशेष योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र में स्थानीय निवासियों और अनेक साधकों ने मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पूरे समर्पण के साथ योगाभ्यास किया।

यह विशेष प्रशिक्षण बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के अनुभवी योगाचार्य उमाशंकर जी द्वारा प्रदान किया गया। योगाचार्य ने उपस्थित साधकों को विभिन्न आसनों का गहन अभ्यास कराया और दैनिक जीवन में उनके महत्व व स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में ताड़ासन का अभ्यास कराया गया, जो शरीर को सीधा और सुडौल रखने, रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने, शरीर का संतुलन सुधारने और बच्चों की लंबाई बढ़ाने में सहायक है। इसके अलावा तिर्यक ताड़ासन के माध्यम से कमर और पेट की चर्बी कम करने तथा रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाने का अभ्यास कराया गया।

शिविर में कटिचक्रासन का भी प्रशिक्षण दिया गया, जो रीढ़ की हड्डी, कमर और पेट की मांसपेशियों को मजबूत कर कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाने और शरीर को स्फूर्ति प्रदान करने में सहायक है। साथ ही, कोबरा पोज यानी भुजंगासन का अभ्यास कराया गया, जो फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने, पीठ और रीढ़ के दर्द से राहत देने व तनाव को कम करने में मददगार है। साधकों ने पादवृत्तासन यानी साइकिलिंग का भी अभ्यास किया, जिससे पैरों, घुटनों और जांघों की मांसपेशियों को टोन करने के साथ ही पेट के निचले हिस्से के अंगों को सक्रिय कर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान महेश समिति के सचिव गोविंद प्रसाद सोलंकी सहित प्रन्यास और समिति के अनेक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शिविर के समापन पर सभी साधकों ने योगाचार्य उमाशंकर जी के साथ मुख्य परिसर के बाहर सामूहिक चित्र खिंचवाया। उपस्थित जनों ने नियमित और विशेष सत्र के आयोजन के लिए प्रन्यास और महेश समिति का आभार व्यक्त किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story