भीलवाड़ा में एसपी सागर राणा ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए सदर थाना प्रभारी रोहिताश को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है। एसपी सागर राणा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सदर थाने की व्यवस्था को संभालने के लिए रायपुर से पुलिस निरीक्षक प्रहलाद सहाय को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, रायपुर थाने की कमान सब इंस्पेक्टर राजेश तिवाड़ी को सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सदर थाना प्रभारी रोहिताश को लाइन हाजिर किए जाने के बाद प्रहलाद सहाय ने सदर थाने की जिम्मेदारी संभाली है, जबकि रायपुर थाने में सब इंस्पेक्टर राजेश तिवाड़ी को नई जिम्मेदारी दी गई है। एसपी सागर राणा की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story