दक्षिण राजस्थान माहेश्वरी सभा चुनाव आज, भीलवाड़ा में 16 पदों पर होगा मतदान
भीलवाड़ा में दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा चुनाव में 16 पदों के लिए मतदान होगा, जानिए पूरा कार्यक्रम और चुनाव प्रक्रिया।

दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव आज 19 जुलाई, रविवार को भीलवाड़ा में सम्पन्न होगा। चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकारी मण्डल के सदस्यों द्वारा विभिन्न पदों के लिए मतदान किया जाएगा।
चुनाव कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार मतदान आनंदम् भवन, प्रकल्प जिला महेश सेवा निधि, रामधाम के पीछे, आजाद नगर, भीलवाड़ा में प्रातः 11:30 बजे से प्रारम्भ होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यनारायण मून्दड़ा ने बताया कि चुनाव में कार्यकारी मण्डल के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष के 1 पद, उपाध्यक्ष के 6 पद, मंत्री के 1 पद, अर्थमंत्री के 1 पद, संगठन मंत्री के 1 पद और संयुक्त मंत्री के 6 पद सहित कुल 16 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।
चुनाव में भाग लेने के लिए नामांकन शुल्क 5000/- रुपये निर्धारित किया गया है, जो किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा। अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु 45 वर्ष तथा अन्य पदों के लिए 40 वर्ष आयु अनिवार्य रखी गई है। मतदान का अधिकार केवल उन्हीं कार्यकारिणी मण्डल सदस्यों को मिलेगा, जो माहेश्वरी पत्रिका के सदस्य हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यनारायण मूंदड़ा ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रातः 11:30 बजे से 12:30 बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 12:45 बजे की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया 12:45 से 1:30 बजे तक चलेगी। अंतिम प्रत्याशियों की सूची दोपहर 1:45 बजे जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता होने पर मतदान दोपहर 2 से 4 बजे तक करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषणा के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण सम्पन्न किया जाएगा। दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया इसी के साथ पूरी होगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
