भीलवाड़ा। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए भ्रामक, झूठे और बेबुनियाद वीडियो बनाकर आमजन को गुमराह करने के आरोप में बनेड़ा थाना पुलिस ने ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मनगढ़ंत वीडियो पोस्ट कर अफवाह फैला रहा था, जिससे आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा और वृत्ताधिकारी शाहपुरा के निर्देश पर बनेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश गुर्जर पुत्र सावताराम गुर्जर, निवासी डाबला, थाना बनेड़ा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और व्यूअरशिप बढ़ाने के चक्कर में मनगढ़ंत और झूठी वीडियो बनाकर पोस्ट करने का आरोप है। इन वीडियो के माध्यम से आम जनता में भ्रम फैल रहा था। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

पुलिस और प्रशासन ने आमजन को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। प्रशासन ने कहा है कि सोशल मीडिया को सनसनी फैलाने का माध्यम न बनाया जाए। किसी भी वीडियो या सूचना की सत्यता की जांच किए बिना उसे आगे शेयर करना कानूनन अपराध है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति भ्रामक सामग्री फैलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर होने वाली हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। कार्रवाई का उद्देश्य सोशल मीडिया के जरिए फैलाए जा रहे भ्रामक कंटेंट पर अंकुश लगाना और आमजन को गुमराह होने से बचाना है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story