भीलवाड़ा जिले की रायला थाना पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक पर स्मैक की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी इलाके में स्मैक सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस की मुस्तैदी के चलते उसे संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ लिया गया।

रायला थाना प्रभारी घनश्याम सिंह मीणा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुंदियाकलां क्षेत्र में स्थित रामदेवजी के मंदिर के पास एक बाइक सवार युवक सामने पुलिस को देखकर घबरा गया। उसने अपनी बाइक तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास किया।

युवक की इस संदिग्ध हरकत पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया और पूछताछ की। युवक ने अपनी पहचान मोहनलाल लुहार (35) निवासी बापूनगर, रायला के रूप में बताई।

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.350 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान शंभूगढ़ थाना पुलिस द्वारा किया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी स्मैक कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था। मामले की जांच के दौरान मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story