भीलवाड़ा में सिन्धी समाज मनाएगा भव्य फागोत्सव और चेटीचण्ड महापर्व
सिन्धी समाज सेवा संस्थान की बैठक में 8 मार्च को फागोत्सव और 20 मार्च को प्रभात फेरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्णय लिया गया।

भीलवाड़ा के सिन्धी समाज सेवा संस्थान (उत्तर क्षेत्र) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिंधु भवन में आयोजित की गई, जिसमें समाज के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए फागोत्सव और चेटीचण्ड महापर्व को भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।
फागोत्सव और होली मिलन समारोह की तैयारी
मुख्य व्यवस्था प्रमुख तुलसीदास नथरानी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि "आगामी 8 मार्च को शाम 6 बजे से फागोत्सव और होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।" इस भव्य आयोजन में सिन्धी समाज सेवा संस्थान (उत्तर क्षेत्र) एवं सिन्धी समाज की महिलाओं द्वारा परिवार सहित सम्मिलित होकर पारंपरिक उत्साह के साथ शिरकत की जाएगी।
बेवाण शोभायात्रा और सामूहिक छैज डाण्डिया
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए युवा प्रकोष्ठ प्रभारी दीपेश दत्ता ने बताया कि "16 मार्च को रात्रि 8 बजे विभिन्न झूलेलाल मंदिरों से ’बेवाण’ (शोभायात्रा) सिंधु भवन स्थित पंच परमेश्वर मंदिर लाए जाएंगे।" इसके पश्चात रात्रि 10 बजे तक भजन संगत का आयोजन होगा, जिसमें सामूहिक ’छैज डाण्डिया’ मुख्य आकर्षण रहेगा और कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।
प्रभात फेरी और समाज की सक्रिय सहभागिता
प्रवक्ता पंकज हेमराजानी ने आगामी कार्यक्रमों की कड़ी में बताया कि "मुख्य पर्व 20 मार्च के उपलक्ष्य में प्रातः 6 बजे सिंधु भवन के आसपास के क्षेत्रों में भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी।" संस्थान के अध्यक्ष लालचंद नथरानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य व्यवस्था प्रमुख तुलसीदास नथरानी, निर्मल आहूजा, एमडी राम, चंद्रप्रकाश मोतियानी, दीपेश दत्ता, पदम हेमनानी, हीरानंद प्रीतमानी और सुमीत तोलानी सहित समाज के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
