भीलवाड़ा: सिंधी समाज की मीरा मखीजा के निधन पर परिजनों ने किया 85वां नेत्रदान
भीलवाड़ा के सिंधी समाज में सामाजिक जागरूकता के तहत स्वर्गीय मीरा मखीजा के परिजनों ने नेत्रदान कर रामस्नेही आई बैंक के सहयोग से मानवता की मिसाल पेश की।

भीलवाड़ा में स्वर्गीय मीरा मखीजा के निधन के बाद रामस्नेही आई बैंक के प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित (बाएं से दाएं) पौत्र प्रेम मखीजा, जवाई जितेंद्र रंगलानी, नगर अध्यक्ष परमानंद तनवानी, जिलाध्यक्ष राजकुमार खुशलानी, रामस्नेही आई बैंक के प्रतिनिधि चेतन प्रकाश भट्ट और परिवार की महिला सदस्य।
भीलवाड़ा के सिंधी समाज में सेवा और परोपकार की भावना का एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। श्री ग्रीन्स हेलेड़ रोड निवासी श्रीमति मीरा मखीजा (उम्र 75 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय अमरलाल माखीजा के आकस्मिक निधन के बाद परिवार ने नेत्रदान कर मानवता का संदेश दिया। इस नेत्रदान के साथ भीलवाड़ा सिंधी समाज में नेत्रदान का आंकड़ा 85 तक पहुंच गया है।
सर्व सिन्धी समाज महासभा भीलवाड़ा के प्रवक्ता किशोर लखवानी ने बताया कि सर्व सिन्धी समाज महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष राजकुमार खुशलानी एवं नगर अध्यक्ष परमानंद तनवानी द्वारा प्रेरित किए जाने पर परिवार ने परोपकार की भावना रखते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। इस दौरान जवाई जितेंद्र रंगलानी, पौत्र प्रेम मखीजा एवं परिवारजन ने सहमति प्रदान कर नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण करवाई।
नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया रामस्नेही आई बैंक के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर प्रतिष्ठा छिपा के निर्देशन में चेतन प्रकाश भट्ट द्वारा संपन्न करवाई गई। समाज के पदाधिकारियों ने परिवार के इस निर्णय को मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया।
भीलवाड़ा सिंधी समाज में लगातार बढ़ रहे नेत्रदान के मामलों ने सामाजिक जागरूकता और मानवीय सरोकारों को नई दिशा दी है। 85वें नेत्रदान के रूप में दर्ज यह पहल जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी पहुंचाने की मजबूत मिसाल बनकर सामने आई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
