भीलवाड़ा, 2 जून। पूरणमल-सम्पत देवी रांदड़ परिवार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रातः सिद्ध बली हनुमान मंदिर से श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण किए। भक्ति भाव से सराबोर यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महेश वाटिका स्थित कथा स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए भगवान के जयकारों एवं भजनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीमद्भागवत महापुराण की विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा के अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया।

कथाव्यास श्रद्धेय कृपाराम जी महाराज (जोधपुर) ने महोत्सव के प्रथम दिवस पर श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मात्र एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, अपितु मानव जीवन को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के मार्ग पर अग्रसर करने वाला दिव्य प्रकाश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कलियुग में ईश्वर के नाम, सत्संग और भागवत श्रवण मात्र से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। कथाव्यास ने गौकर्ण एवं धुंधकारी की पावन कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए समझाया कि श्रीमद्भागवत श्रवण की महिमा इतनी व्यापक है कि इससे पापी से पापी व्यक्ति का भी उद्धार हो सकता है। उन्होंने बताया कि गौकर्ण द्वारा सुनाई गई भागवत कथा के प्रभाव से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली, जो भागवत कथा की महिमा एवं इसके अद्वितीय महत्व का जीवंत संदेश है।

इस आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति के पंकज रांदड़ और जगदीश सोनी ने जानकारी दी कि यह श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव आगामी 8 जून तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ उठाएं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story