भीलवाड़ा में श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। रविवार को प्रातः 7.15 बजे पिपलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई 15वीं कावड़ यात्रा में कावड़ियों ने हरनी महादेव स्थित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर भगवान महेश का जल से अभिषेक किया।

कावड़ यात्रा से पूर्व रात्रि में पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान देशभक्ति के गीतों का संघान किया गया और बारिश की कामना की गई। भजनों पर भक्त झूम उठे।



संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कावड़ यात्रा पिपलेश्वर महादेव मंदिर के सूचना केन्द्र के पीछे से प्रातः 7.15 बजे प्रारम्भ हुई। यात्रा आजाद चौक, सत्यनारायण मंदिर, रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट, सूचना केन्द्र होते हुए राजीव गांधी मार्केट से सिटी कोतवाली, गर्ल्स कॉलेज होते हुए बड़ला चौराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा श्याम मंदिर व दादीधाम होते हुए हरनी महादेव मंदिर पहुंची।

संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा में 151 कावड़ और महिलाओं ने 51 कलश लेकर हरनी महादेव 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान महेश का अभिषेक किया। कावड़ यात्रा की शुरुआत महंत मोहनशरण शास्त्री और पूर्व सांसद सुभाष बेहरिया के सानिध्य में हुई।

सह संयोजक सांवर मल अग्रवाल व जयंत शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा को सुचारू रूप से निकालने में राजेन्द्रप्रसाद मून्दड़ा, धनराज जाजू, संजय झंवर, राजेश सिहाग, परमेश्वर शर्मा, राजेश शर्मा, प्रकाश झंवर, नारायण तोषनीवाल, मुकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, श्रवण शर्मा, पंकज अग्रवाल, संजय निर्मल, राजू साहू, चांदमल राठी, सुनील कोठारी, अनिल पटवारी, तुलसीराम माली, नवीन खण्डेलवाल, प्रेम बंजारा, दीपक माहेश्वरी सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों का सहयोग रहा।

इस प्रकार श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान की 15वीं कावड़ यात्रा पिपलेश्वर महादेव मंदिर से हरनी महादेव 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर तक पहुंची, जहां कावड़ियों और महिलाओं ने जलाभिषेक किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story