श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास (इकाई भीलवाड़ा) द्वारा संचालित श्री कानिफनाथ छात्रावास में आगामी नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। छात्रावास में बच्चों के आवासीय प्रवास और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रबंधन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वर्तमान में यहाँ रह रहे कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थी और 9वीं कक्षा का एक बालक पूर्ण अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए आदर्श विद्या मंदिर, शास्त्री नगर (अम्बेडकर नगर, भीलवाड़ा) में नियमित रूप से जा रहे हैं।

संस्थान के इस सेवा कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक समर्पित प्रबंधन एवं देखरेख टीम का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत मार्गदर्शन और देखरेख का दायित्व श्री गणेश जी सुतार, श्री विशाल जी गुरुजी, श्री राजेश जी शर्मा एवं श्री सूरज कुमार जी जैन संभाल रहे हैं, जबकि छात्रावास अधीक्षक (वार्डन) के रूप में श्री संतराम जी गुर्जर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सामाजिक सहयोग पर आधारित यह संस्थान बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इस दिशा में प्रबंधन ने धर्मप्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। जनसहयोग के विभिन्न माध्यमों में छात्रावास परिसर के रखरखाव के लिए श्रमदान, बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु रचनात्मक सुझाव, प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, और स्वेच्छा से बच्चों की शिक्षा, भोजन व दैनिक आवश्यकताओं में आर्थिक योगदान शामिल है। समाज के इन वर्गों की सहभागिता बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story