भीलवाड़ा। श्री बाबाधाम पर विशेष नवरात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शक्ति पीठ को मनोरम लाइटों, झंडियों, चुनरी डेकोरेशन, रंग-बिरंगी झिलमिलाती फरियों और फूलों से सजाया जाएगा। सभी भक्तजनों को व्यवस्थित ढंग से दर्शन हो सकें, इसके लिए श्री बाबाधाम परिवार के सेवादारों की ओर से व्यवस्थाएं की जाएंगी।

श्री बाबाधाम पर नवरात्रा महोत्सव श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में मनाया जा रहा है। इसी को लेकर आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सेवादारों को उनकी सेवाएं और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंदिर सजावट की जिम्मेदारी स्वयं विनीत अग्रवाल के साथ लोकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रवीण जैन, ओम व्यास, सत्यनारायण चौधरी, शंकरलाल अग्रवाल, गोपाल बंसल और प्रहलाद गोयल को दी गई।

गरबा मां के दरबार में गरबा पांडाल की व्यवस्था के लिए विनेश अग्रवाल, मनोज व सनिल अग्रवाल, प्रमोद तोषनीवाल, सुभाष लढ़ा, गोविन्द जोशी, विनोद जागेटिया, कुलदीप यादव, रजनीकांत रमानी, नितिन बुन्देल और नितेश पाण्डे को सेवा सौंपी गई। मंदिर की पूजा-अर्चना के लिए विशेष रूप से पं. शिवप्रकाश जोशी, पं. गोविन्द गौतम और पं. योगेन्द्र शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। मंदिर पूजा-अर्चना में महंत के साथ राहुल न्याती, अनिल जैन, हर्ष प्रकाश शर्मा और सचिन सुखलेचा सेवा देंगे।

प्रतिदिन भगवान के लिए हवन, पूजा और आहूतियों की व्यवस्था यज्ञशाला में सुरेश जैन, सुरेन्द्र शर्मा, विनोद अग्रवाल और रितेश गर्ग संभालेंगे। भक्तों को दर्शन करवाने की व्यवस्था श्रीकान्त त्रिपाठी, थान सिंह जी, निक्की बुन्देल, बाबुलाल टांक, रामपाल मंत्री और कमलेश झंवर सहित अन्य सेवादारों को दी गई है। आरती के बाद गरबा में महिलाओं और बालिकाओं को बैठाने की व्यवस्था के लिए श्री बाबाधाम परिवार की 21 महिलाओं को सेवा प्रदान की गई है। इसके अलावा कई कमेटियां बनाकर सेवादारों को मां के दरबार में अलग-अलग सेवाएं सौंपी गई हैं।

नवरात्रा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल आरती 7.15 बजे और सांयकाल आरती 7.30 बजे होगी। इसके अलावा नवरात्रा पर प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन-पूजा की आहूतियां दी जाएंगी। बैठक में इन सभी व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विशेष चर्चा की गई। नवरात्रा महोत्सव के दौरान एक दिन विशेष लक्ष्मीयज्ञ भी आयोजित होगा।

मां के दरबार में प्रतिदिन श्रद्धा और आस्था के साथ होने वाले गरबा के लिए राजेश नैनावटी को गरबा प्रभारी बनाया गया है। सभी कमेटियों का मुख्य रूप से विनित अग्रवाल द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा। नवरात्रा महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में सभी भक्तजनों से पधारकर धर्म का लाभ लेने का आह्वान किया गया है। सभी धर्मप्रेमी इस महोत्सव में सादर आमंत्रित हैं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story