श्री बाबा धाम भीलवाड़ा में भव्य फागोत्सव आज, भजनों के संग होगी फूलों की होली
अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में प्रसिद्ध गायकों द्वारा भजन प्रस्तुति और राधा-कृष्ण की संजीवनी झांकी मुख्य आकर्षण होगी।

भीलवाड़ा - श्री बाबा धाम के अध्यक्ष श्री विनीत अग्रवाल के सानिध्य में आज फाग महोत्सव मनाया जायेगा। भव्य फागोत्सव की पूर्ण तैयारियां मीटिंग में की गयी। सभी सेवादारों ने अलग-अलग कमेटियां बनाकर सेवाऐं प्रदान की गई। रविवार दिनांक 01.03.2026 को श्री बाबाधाम पर फागोत्सव में प्रसिद्ध बाहर के गायकों द्वारा प्रसिद्ध भजनों के साथ फूलों के साथ होली खेली जायेगी।
फूलों की होली और भजनों की मधुर सरिता
मंदिर परिसर में गुलाल और कलर पूर्ण रूप से निषेध रहेगें। मंदिर परिसर में सिर्फ फूलों से होली खेली जायेगी। श्री बाबाधाम पर प्रसिद्ध भजन गायकों व उनकी टीम द्वारा मीठे-मीठे भजनों के साथ फागोत्सव मनाया जायेगा। इन मीठे-मीठे भजनों के साथ श्री बाबाधाम पर भक्तों द्वारा भक्तिमय माहौल रहेगा। फागोत्सव महोत्सव में विशेष रूप से राधा-कृष्ण की संजीवनी झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।
ब्रज की तर्ज पर भक्तिमय आयोजन
श्री बाबाधाम पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बाबाधाम पर भजन कीर्तन के साथ ही पुष्प की खुशबू से भक्तिमय वातावरण सरोबार रहेगा। राधा-कृष्ण की अटूट प्रेम और फाल्गुन महोत्सव में ब्रज की तर्ज पर विविध प्रकार की फूलों की होली का आयोजन रहेगा। सभी धर्मप्रेमी ढ़ोलक और मंजीर की थाप पर फागोत्सव मनायेगें। "यह केवल रंगों का उत्सव नहीं बल्कि रिश्ते में विश्वास व आत्मीयता के रस भरने का अवसर है।"
धर्मप्रेमियों के लिए विशेष आमंत्रण
इस फागोत्सव व होलिका दहन मंे सभी धर्मप्रेमी सादर आमंत्रित है। भक्तजन फूलों की पतिया व फूल ला सकते है और मंदिर परिसर मंे फागोत्सव पर मीठे-मीठे भजनों के साथ भक्तिमय महोत्सव का आनन्द ले सकते है। सभी धर्मप्रेमी पधारकर धर्म का लाभ लेवंे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
