भीलवाड़ा: श्री श्याम मंदिर में अखंड ज्योत पाठ के साथ फाल्गुन महोत्सव शुरू
काशीपुरी धाम में आयोजित पाठ के बाद 27 फरवरी को भव्य निशान यात्रा, छप्पन भोग और चंडीगढ़ व भोपाल के गायकों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

भीलवाड़ा। काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दुर्गामी अखंड ज्योत पाठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। “अखंड ज्योत है अपर माया, श्याम देव की प्रबल छाया” के जयघोष से संपूर्ण धाम गूंजायमान हो उठा।
विधि-विधान से हुआ अखंड ज्योत पाठ का शुभारंभ
अखंड ज्योत पाठ का शुभारंभ जजमान मांगीलाल अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, गोपाल बंसल, हरिराम शर्मा एवं संजय विजयवर्गीय द्वारा विधि-विधान से किया गया। पूजा विधि पुजारी रूपेंद्र शुक्ला द्वारा संपन्न कराई गई तथा अखंड ज्योत प्रज्वलित कर पाठ प्रारंभ किया गया। पाठ वाचन स्नेह पाठक (भीलवाड़ा) द्वारा किया गया। बाबा श्याम का दिव्य एवं आकर्षक श्रृंगार पुजारी रूपेंद्र शुक्ला एवं रवि पंडित द्वारा किया गया। मंदिर परिसर को खाटू धाम की तर्ज पर कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा भव्य रूप में सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभूति हुई।
निशान यात्रा, छप्पन भोग एवं 'श्याम मनोहर' कीर्तन का शेड्यूल
समिति अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने बताया कि 27 फरवरी को प्रातः भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर में बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा एवं संकीर्तन होगा। सायंकाल ‘श्याम मनोहर’ भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चंडीगढ़ से पधार रहे भजन गायक मोनू दुआ एवं भोपाल से पंकज पांचाल अपने मधुर एवं भक्तिमय भजनों द्वारा बाबा को रिझाएंगे और श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
आस्था का प्रतीक निशान यात्रा और डिजिटल माध्यम से सीधा जुड़ाव
मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि "निशान यात्रा आस्था और समर्पण का प्रतीक है। निशान अर्पण के माध्यम से भक्त अपने जीवन की मंगलकामनाएं बाबा के चरणों में समर्पित करते हैं।" सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर लाइव किया जाएगा, जिससे देश-विदेश में बसे श्याम भक्त भी जुड़ सकें।
समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी एवं जन अपील
निशान यात्रा एवं महोत्सव की तैयारियों में प्रिंस, विवेक, जयंत, दीपक, चिन्मय, अभिषेक, कन्हैया, सुरेंद्र, विपिन, घनश्याम, बृजेश, विजेंद्र, अंकित, चिराग, रामकिशन, मोहित, यश, महावीर, राजपाल, टोनी, पुनीत, अक्षत एवं श्री श्याम सेवा समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
जय श्री श्याम!

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
