भीलवाड़ा: काशीपुरी धाम श्री श्याम मंदिर में रक्तदान शिविर, 427 यूनिट रक्त संग्रह
फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर आयोजित शिविर में चार प्रमुख ब्लड बैंकों के सहयोग से युवाओं और महिलाओं ने किया रक्तदान।

भीलवाड़ा के काशीपुरी धाम में फाल्गुन महोत्सव के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित अतिथि और सेवा कार्य करते रक्तदाता।
भीलवाड़ा। काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ भव्य रक्तदान शिविर के साथ हुआ। सेवा भाव से आयोजित इस शिविर में कुल 427 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
भव्य शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन
रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिंदल सॉ लिमिटेड, भीलवाड़ा के एच.आर. एवं एडमिन हेड डॉ. एस.बी. सिन्हा एवं रोहित जोशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
रक्त संग्रहण का विवरण
- अरिहंत चिकित्सालय: 250 यूनिट
- भीलवाड़ा ब्लड बैंक: 100 यूनिट
- महात्मा गांधी चिकित्सालय ब्लड बैंक: 54 यूनिट
- कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक: 23 यूनिट
इन टीमों के सहयोग से बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार रक्तदान करने वाले श्याम प्रेमियों ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।
अतिथियों द्वारा अवलोकन एवं उत्साहवर्धन
इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी ने भी शिविर स्थल का अवलोकन किया एवं रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि "ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।"
इसके अलावा निम्नलिखित गणमान्य जनों ने भी रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया:
- संदीप मोटर्स के डायरेक्टर श्रीगोपाल राठी
- मोहित भीमसरिया
- जगदीश अग्रवाल
- रामनारायण लड्ढा
- हीराराम शर्मा
- कैलाश
खाटू की तर्ज पर सजे काशीपुरी धाम में आयोजित इस रक्तदान शिविर ने सेवा की एक नई मिसाल पेश की है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
