जरूरतमंदों को भोजन कीट वितरण

भीलवाड़ा - श्री गणेश उत्सव प्रबन्ध एवं सेवा समिति भीलवाड़ा द्वारा निर्धन 17 विधवा महिलाओं को भोजन के कीट बांटे। एक कीट में एक महीने का सामान था। जिसमें आटा, चावल, तेल, शक्कर, दाल, नमक, मिर्च, हल्दी आदि थे।

समाजसेवी कैलाश जी भदादा ने कहा कि "विधवाओं को कीट देना ईश्वरीय कार्य है।"

सेवा सहयोग एवं गणमान्य उपस्थिति

समिति के अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्यों ने अपनी सेवाऐं दीं:

  • कैलाश मून्दड़ा, सुभाष गर्ग
  • भगवती लाल बल्दवा, डॉ. किरण शर्मा
  • मुकेश मानसिंहका, रमेश सावानी
  • सीमा सावानी, गणपत जागेटिया, जयकिशन मित्तल

दो दिवसीय फिजियोथैरेपी शिविर: 18 व 19 नवम्बर 2025

भीलवाड़ा - श्री गणेश उत्सव प्रबन्ध एवं सेवा समिति द्वारा फिजियोथैरेपी शिविर 17 एवं 18 नवम्बर 2025 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक महात्मा गांधी चिकित्सालय के कमरा नं. 1 में रखा गया है।

इसमें डॉ. अमोल शर्मा सभी रोगियों को देखकर उचित सलाह देगें और सियाटिका, हाथ पैरों में सूनापन, कुल्हे का प्रत्यारोपण, घुटना का प्रत्यारोपण भी देखा जाएगा।

उपचार एवं परामर्श विवरण

समिति के अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि इस शिविर में डॉ. शर्मा द्वारा इन रोगों का निदान किया जाएगा:

  • कमर दर्द, घुटना दर्द और गर्दन दर्द
  • घठिया आदि सभी रोगों को देखकर उचित सलाह दी जाएगी
  • जिनके थैरेपी की जरूरत होगी, उनको थैरेपी प्रदान की जाएगी
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story