भीलवाड़ा। श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में नवरात्रा महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज नवरात्रा गुरूवार को प्रातःकाल 7.15 बजे विशेष आरती हुई, जिसके बाद से ही सुबह से ही पैदल चले भक्तों का आना शुरू हो गया। जिन भक्तों की मनोकामना माँ मंशापूर्णा माताजी के त्रिशूल के लच्छा बांधने से पूरी हुई, वो भक्त पैदल चलकर आने लगे और माँ के जयकारों के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रंग से रंग गया।

मंदिर में अनुष्ठान और विशेष श्रृंगार

नवरात्रा के प्रथम दिन से ही भक्तों का तांता लगा रहा है। प्रतिदिन प्रातःकाल आरती के बाद प्रातः 9.15 बजे श्री बाबाधाम के आचार्यों के द्वारा मंत्रोच्चरण द्वारा हवन पूजन व आहूतियां दी जा रही है। हर दिन मां अन्नपूर्णा वैष्णोदेवी का मनमोहक विशेष श्रृंगार किया जा रहा है, जिससे सारा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया है।

महाआरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सांयकाल 7.15 बजे नवरात्रा पर विशेष महाआरती में जबरदस्त भक्तजन उपस्थित थे। पूरे मंदिर प्रांगण व मंदिर के बाहर तक भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। आरती के बाद मेहन्दी लेने वाले भक्तांे की भी बड़ी कतार थी। भक्तांे की जोड़े से (पति-पत्नि) संतान प्राप्ति के लिये गोद भरी गयी, उसके बाद तलवार का झाड़ा लगा। "श्री बाबाधाम की चुटकी (भभूत) व अखण्ड ज्योत के घी से शारीरिक व मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।" हजारों भक्तों ने चुटकी व ज्योत का घी लिया। नवरात्रा में रोज महाआरती में कई समाजसेवी, राजनेता व धर्मप्रेमी उपस्थित रहते है।

1093वां विशेष सुन्दरकाण्ड पाठ

नवरात्रा पर विशेष 21.03.2026 शनिवार को सांयकाल 8 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ श्री बाबा धाम पुलिस लाईन के आगे श्याम नगर पर होगा। एक माला मंे 108 सुन्दरकाण्ड पाठ होते है, यह श्री बाबा धाम का सुन्दरकाण्ड 1093वां पाठ है। श्री बाबा धाम के विधान के अनुसार साप्ताहिक सुन्दरकाण्ड पाठ प्रत्येक शनिवार को होता है, जिसमें प्रत्येक भक्तजन को श्री बालाजी की ज्योत लगवाई गई तथा प्रत्येक भक्तजनों को श्री बालाजी की प्रार्थना लगाकर आरती का अवसर प्रदान किया जायेगा। श्री बाबा धाम के अध्यक्ष श्री विनीत अग्रवाल ने बताया कि ठीक 10.00 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ पूर्ण हो जायेगा और 10.15 बजे आरती होगी। जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने आकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते है। इस विशेष अवसर पर कई श्री बालाजी के भक्तें व नेतागण, समाजसेवी, धर्मप्रेमी आमंत्रित है। धर्मप्रेमी नवरात्रा महोत्सव में सामुहिक सुन्दरकाण्ड पाठ में सभी आमंत्रित है, सभी भक्तजनों ने पधारकर धर्म का लाभ लेवें।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story