भीलवाड़ा। स्थानीय श्री बाबाधाम में नवरात्रा महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक महाअष्टमी दुर्गा पूजा और महाआरती में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जन समूह उमड़ पड़ा। बाबा धाम परिवार द्वारा एक साथ संपन्न की गई इस महापूजा में वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन-पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, अभिषेक और मां दुर्गा की विशेष अर्चना की गई। आस्था के इस महापर्व के दौरान मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से खचा-खच भरा रहा, जहां पूरे परिवार ने सामूहिक रूप से आहुतियां देकर धर्म लाभ अर्जित किया।

श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित इस नवरात्रा महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को विशेष विद्युत सज्जा और आकर्षक रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप दिया गया है। महोत्सव के नौ ही दिन माताजी का अनुपम श्रृंगार किया जा रहा है, जिसकी छटा देखते ही बनती है। प्रतिदिन प्रातः काल की आरती के पश्चात 9.15 बजे से विधिवत हवन और पूजन का क्रम अनवरत जारी है।

नवरात्रा के अंतिम पड़ाव पर शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को महोत्सव का समापन होगा। इस दिन प्रातः 9.15 बजे श्री बाबाधाम के विद्वान पंडित गोविंद गौतम एवं अन्य पंडितों के सानिध्य में यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न की जाएगी। इसके पश्चात विशेष आरती और कन्या पूजन का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तगण श्रद्धा और अटूट विश्वास के साथ हवन, पूर्णाहुति और कन्या पूजन में सम्मिलित होकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु मन्नत मांगेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, अंतिम दिन प्रातः 10.15 बजे से ही हवन-पूजन एवं कन्या पूजन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी, जबकि संध्या 7.15 बजे भव्य महाआरती का आयोजन होगा। संस्थान ने समस्त भक्तजनों से इस धर्म लाभ को प्राप्त करने हेतु उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story