पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर वस्त्र नगरी भीलवाड़ा सहित पूरा जिला भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजर आया। अलसुबह से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों हरनी महादेव, द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव और तिलस्वां महादेव सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोषों से गूंज उठे।

श्रावण के पहले सोमवार के अवसर पर मंडपिया गांव से प्रसिद्ध हरणी महादेव मंदिर तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में पवित्र जल से भरी कांवड़ और भगवा ध्वज लेकर भजनों की धुन पर झूमते हुए नजर आए। पूरे यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया गया।

शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल, पंचामृत, शहद और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कई मंदिरों में विशेष रुद्राभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया।

हरणी महादेव मंदिर में तड़के से ही मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। मंदिर के पुजारी पंडित भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि पूरे श्रावण मास में प्रतिदिन विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ का नयनाभिराम श्रृंगार, रुद्राभिषेक और महाआरती की जाएगी।

द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर परिसर में भी सुबह से देर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सुगम दर्शन एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन का सोमवार भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे पावन अवसर माना जाता है। इसी आस्था के साथ पूरा परिवार भक्तिभाव से महादेव की आराधना में जुटा रहा। श्रावण के पहले सोमवार पर उमड़ी श्रद्धा और भक्ति ने भीलवाड़ा को पूरी तरह शिवमय बना दिया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story