भीलवाड़ा, 7 मार्च। धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से 8 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा के लिए संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास कार्यालय का शुभारंभ शनिवार सुबह संतों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन के कार्यालय का शुभारंभ हाथीभाटा आश्रम के महंत संतदासजी महाराज, संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरीजी महाराज एवं संत लालजी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान शिव, मां पार्वती और भगवान गणेश की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। भोले शंकर भगवान महादेव एवं बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा।

महंत संतदास महाराज ने आयोजन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह कथा आयोजन धर्मनगरी भीलवाड़ा के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। महंत बाबूगिरी महाराज ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए इस आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाना हमारा उद्देश्य है। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि अध्यक्ष विधायक अशोक जी कोठारी के नेतृत्व में तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारे जीवन को सुंदर और श्रेष्ठ बनाने में सहायक होगा।

आयोजन समिति के संयोजक अशोक बाहेती ने सभी से मिलकर इस महाआयोजन को भव्य बनाने का आह्वान किया। कार्यालय प्रमुख रजनीकांत आचार्य ने कार्यालय व्यवस्थाओं और कथा समिति के अभी तक के आय-व्यय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहयोगी बनने या जानकारी के लिए कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है, तथा सहयोग राशि केवल रसीद या कूपन के माध्यम से ही ली जा रही है।




इस अवसर पर साध्वी देवगिरीजी, बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, आयोजन समिति के संरक्षक रामेश्वरलाल काबरा, बाबूलाल टांक, पार्षद ओम पाराशर, महिला प्रमुख मंजू पोखरना, राजेंद्र बियानी, वेदांत बाहेती, मदनगोपाल कालरा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया।

सदस्य एवं भक्तगणों में महासचिव पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, बद्रीलाल सोमानी, ललित सोमानी, रामेश्वर ईनाणी, कोषाध्यक्ष कैलाश डाड, राजेश कुदाल, सत्येंद्र बिरला, दुर्गालाल जोशी, हनुमान अग्रवाल, भगवानसिंह चौहान, सुधीर बाहेती, अजयरामजी गुर्जर, सांवरमल बंसल, महावीर अग्रवाल, रमेश बंसल, अलका जोशी, पवन पंवार, गोपी पाटोदिया, दिनेश विजयवर्गीय, राजीव सोनी, अनिल राठी, चन्द्रप्रकाश आगाल, कमल कोठारी, सत्यनारायण गुगड, कांतिलाल जैन, उमाशंकर पारीक, महावीर समदानी, देवेंद्र सोमानी, शांतिलाल डाड, प्रकाश पोरवाल, प्रहलाद सोनी, राजू सोनी, केदार गगरानी, दिलीप कोगटा, राजू जेसलसरिया, बिलेश्वर डाड, कैलाश लखोटिया, रोहित गगरानी, अभिषेक सोमानी, विवेक लाहोटी, दिनेश सुथार, हरीश जोशी, भवानीशंकर शर्मा, जगदीश वैष्णव, शिव ईनाणी, गोपी शर्मा, ओम पारीक, गजेंद्र सिंह, संजय राठी, कैलाश साहू, ममता शर्मा, मंजू तंबोली, राजकुमारी तंबोली, सुमन सोनी, मोना डाड़, आरती सोमानी, आरती कोगटा, अनीता आर्य, चंदा जागेटिया, मंजू लाखोटिया, साधना सोनी, रीना कंवर, रेखा डाड, उर्मिला नुवाल, ज्योति तम्बोली, विमला वैष्णव सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

यह आयोजन न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि धर्मनगरी भीलवाड़ा में भक्ति और सांस्कृतिक चेतना के नए अध्याय की शुरुआत करने वाला है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story