भीलवाड़ा में शिव महापुराण कथा की तैयारी, महिला मंडल ने घर-घर दिया निमंत्रण
संकट मोचन हनुमान मंदिर में 8 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाली कथा को लेकर महिला मंडल की बैठक संपन्न, 7 अप्रैल को निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा।

भीलवाड़ा के संकट मोचन हनुमान मंदिर कार्यालय में शिव महापुराण कथा की पूर्व तैयारी हेतु आयोजित बैठक में चर्चा करतीं महिला मंडल प्रमुख मंजू पोखरना, अलका जोशी और अन्य पदाधिकारी।
भीलवाड़ा। शिव महापुराण कथा आयोजन समिति की ओर से ममता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन समिति की महिला मंडल प्रमुख मंजू पोखरना और अलका जोशी के नेतृत्व में कार्यालय में महिला मंडल की एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में कई महिला मंडल की पदाधिकारियों ने सम्मिलित होकर मीटिंग को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई और आगामी कथा की रूपरेखा तैयार की।
8 से 14 अप्रैल तक बहेगी शिव ज्ञान की गंगा
मंजू पोखरणा द्वारा मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा गया कि "8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक दोपहर 2 बजे से सांय 5 तक संकट मोचन हनुमान मंदिर में परम पूज्य महंत बाबू गिरी जी महाराज के सानिध्य में होने वाली शिव महापुराण कथा को सफल बनाने हेतु महिलाओं का सहयोग अपेक्षाकृत है, हमें सर्वप्रथम सभी को मिलकर घर-घर जाकर भीलवाड़ा वासियों को निमंत्रण देना है ताकि इस भव्य कथा का सफलतापूर्वक कार्यक्रम क्रियान्वित हो सके।" आयोजन समिति ने भीलवाड़ा के हर घर तक पहुँचकर शिवभक्तों को इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होने के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने का संकल्प लिया है।
7 अप्रैल को लाल चुनर में निकलेगी भव्य कलश यात्रा
पोखरणा द्वारा बताया गया कि "अप्रैल माह की 7 तारीख को शाम को 4.15 से कलश यात्रा विभिन्न मार्गाे से होते हुए निकाली जाएगी इसके लिए महिलाओं को लाल चुनर व लाल साड़ी पहनकर आना है और इस कथा को भव्यता के साथ सफल बनाना है।" सार्वजनिक हितार्थ हेतु सभी महिलाओं से विशेष आग्रह किया गया है कि "कोई भी किसी भी तरह का मूल्यवान आभूषण पहन कर नहीं पधारे जिससे कि किसी भी असुविधा से बचा जा सके एवं सभी को संगठित होकर इस आयोजन को सफल बनाने हेतु तन मन धन से सहयोग करने की अपील की है।"
भजनों की स्वर लहरियों के बीच जुटीं मातृशक्ति
कार्यक्रम के अंत में मंजू तंबोली द्वारा प्रस्तुत भजनों की स्वर लहरों के साथ वहां पर उपस्थित महिलाओं ने भक्तिमय आनंद लिया। इस महिला मंडल की मीटिंग में महिला मंडल प्रमुख श्रीमती मंजू पोखरणा, श्रीमती अलका जोशी, ममता शर्मा, मंजू तंबोली, पूर्वांचल से मनीषा सिंह एवं उनके सहयोगी महावीर इंटरनेशनल क्युंस केंद्र से पिंकी सोनी, दीपिका पाटनी, अनुराधा झा, पार्षद नैना व्यास, स्नेहलता पटवारी, आरती सोमानी, सीमा शर्मा, अर्चना तंबोली, राजकुमारी तंबोली, ज्योति तंबोली, हेमलता तंबोली, लाड देवी नुवाल, मीना जैथलिया, लीला लखोटिया, चंदा जागेटिया, अनीता आर्य, रेखा कंवर, ज्योति पारीक, दशरथ, रेनू शर्मा, कविता ओझा, गीता रजवानी, निर्मला देराश्री, बेबी माली, ज्योति तंबोली, लता सोनी, लक्ष्मी उपाध्याय, हेमलता, जतन हिंगड़, मोहिनी मोतियानी, सरिता अजमेरा, ज्योति पारीक, लक्ष्मीबाई, लीला साहू, प्रियंका सारस्वत, रीना सहित अनेकों महिलाओं की उपस्थिति में मीटिंग का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
