भीलवाड़ा। जिले के शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुरा गांव से सोमवार दोपहर एक हृदय विदारक दुर्घटना सामने आई है। अपने ही घर के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाखला (चारा) खाली करवाते समय एक अधेड़ ट्रैक्टर के भारी-भरकम टायर के नीचे दब गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खेत से चारा लेकर घर पहुंचा था किसान

शक्करगढ़ थाने के दीवान बिहारी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शेरपुरा निवासी फोरूलाल (51) पुत्र बगताराम मीणा सोमवार को अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाखला भरवाकर घर लाए थे। घर की दहलीज पर ट्रॉली को खाली करने की तैयारी चल रही थी।

रिवर्स लेते समय हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सही जगह लगाने के लिए जब चालक ने उसे अचानक रिवर्स (पीछे) लिया, तो फोरूलाल संतुलन बिगडऩे से नीचे गिर गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रैक्टर का पिछला बड़ा टायर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। गंभीर रूप से घायल फोरूलाल को आनन-फानन में राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सूचना मिलते ही शक्करगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। खेती-किसानी के काम के दौरान हुए इस आकस्मिक हादसे ने मृतक के परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से गांव के चूल्हे तक नहीं जले।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story