भीलवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (IVF) युवा इकाई द्वारा श्री महेश बचत एवं साख समिति के तत्वावधान में आयोजित “शक्ति वाहिनी” महिला वाहन रैली का भीलवाड़ा में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी हरीश हिंदुस्तानी ने बताया कि इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं ने रैली पर पुष्प वर्षा कर महिलाओं की शक्ति, साहस और आत्मनिर्भरता को नमन करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

युवाओं द्वारा पुष्प वर्षा और उत्साहपूर्ण अभिनंदन

युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने बताया कि शहर में जैसे ही महिला वाहन रैली पहुँची, वहाँ उपस्थित युवाओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत करते हुए महिलाओं के हौसले और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला। संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी ने कहा कि "महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।"

पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, जिला महामंत्री हर्षिल नागौरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हर्ष राठी, जितेंद्र बांठिया, ऋषभ पोरवाल, त्रिदेव मूंदड़ा, मितेश सोडाणी, योगेश हेडा, अभिषेक जागेटिया, मनीष विजयवर्गीय, राहुल सोमानी सहित कई युवा पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. हिंगड़, प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश पोरवाल, संजय राठी, राजेश पाटनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और महिला सशक्तिकरण के इस अभियान की सराहना की।

आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का बना प्रतीक

मीडिया प्रभारी हरीश हिंदुस्तानी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह “शक्ति वाहिनी महिला वाहन रैली” महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक बनी। इस आयोजन ने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का एक सकारात्मक संदेश दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story