सांगानेर में नई 10 लाख लीटर पेयजल टंकी और जर्जर टंकी हटाने की मांग, SDPI ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा के सांगानेर में SDPI ने नई 10 लाख लीटर पेयजल टंकी के निर्माण और जर्जर पानी की टंकी हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी सांगानेर ने क्षेत्र में पेयजल समस्या और जनसुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर सांगानेर में 10 लाख लीटर क्षमता की नई पेयजल टंकी के निर्माण तथा वर्तमान जर्जर पानी की टंकी को तत्काल हटाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए नगर कमेटी के अब्दुल सलाम अंसारी ने बताया कि सांगानेर क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, जबकि वर्तमान पेयजल व्यवस्था क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थित पुरानी ऊंची पानी की टंकी अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
SDPI ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि जर्जर पानी की टंकी के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावकों का आवागमन रहता है। ऐसी स्थिति में किसी भी दुर्घटना की आशंका के चलते जन-धन की अपूरणीय क्षति होने का खतरा बना हुआ है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य परवेज शेख़ ने प्रशासन से मांग की कि जनहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सांगानेर क्षेत्र में 10 लाख लीटर क्षमता की नई पेयजल टंकी का शीघ्र निर्माण कराया जाए। साथ ही वर्तमान जर्जर पानी की टंकी का तकनीकी निरीक्षण कर उसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान SDPI सांगानेर नगर कमेटी के सलाम अंसारी, शाहरुख़ अंसारी, जाकिर हुसैन मेवाती, कालू छिपा, अब्दुल सलीम अंसारी और सोयल अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अब यह मांग प्रशासन के समक्ष रखी गई है, जिसमें क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संभावित दुर्घटना की आशंका को समाप्त करने पर जोर दिया गया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
