भीलवाड़ा: कोटड़ी एसडीएम तानिया रिणवा की गाड़ी का टायर फटा, सड़क हादसे में घायल
सवाईपुर-बड़लियास रोड पर जीवा का खेड़ा के पास टीयूवी गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, एसडीएम और चालक निजी अस्पताल में भर्ती।

भीलवाड़ा के सवाईपुर-बड़लियास रोड पर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई उपखंड अधिकारी की सरकारी गाड़ी, जिसमें एसडीएम तानिया रिणवा और चालक घायल हो गए।
भीलवाड़ा। कोटड़ी उपखंड अधिकारी तानिया रिणवा सोमवार को सडक़ हादसे में घायल हो गईं।
कैसे और कहाँ हुआ हादसा?
- यह दुर्घटना सवाईपुर बड़लियास रोड पर जीवा का खेड़ा और चांदगढ़ गांव के बीच उस समय हुई जब उनकी सरकारी गाड़ी टीयूवी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
- प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन का टायर फटने से चालक संतुलन नहीं बना पाया और कार सडक़ किनारे जाकर पलट गई।
राहत और बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल एसडीएम व चालक रतनलाल मीणा को बाहर निकालने में मदद की।
- उपखंड अधिकारी को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भीलवाड़ा भिजवाया गया।
- उन्हें निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
- बताया जा रहा है कि उन्हें चोटें आई है।
पुलिस कार्रवाई और दुर्घटना का कारण
सूचना मिलने पर बड़लियास थाना प्रभारी के साथ ही सहायक उप निरीक्षक जीएल मीणा मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वाहन को सडक़ से हटवाया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक तौर पर टीयूवी गाड़ी का खलासी साइड का पिछला टायर फटना ही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है, लेकिन तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
