भीलवाड़ा में 28 नवंबर को प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के आगमन पर सत्संग समागम आयोजित किया जाएगा। महाराज जी अपनी संत मंडली के साथ एक दिवसीय प्रवास पर भीलवाड़ा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रेम प्रकाश सेवा मंडली और सिंधी समाज में उत्साह का माहौल है।

प्रेम प्रकाश सेवा मंडली के परमानंद गुरनानी ने बताया कि प्रेम प्रकाश आश्रम में सद्गुरु टेऊँराम चौथ (मासिक अवतरण दिवस) के उपलक्ष्य में सत्संग, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीपावली मिलन समारोह भी मनाया गया, जिसमें सभी प्रेमियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

सत्संग के बाद सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के भीलवाड़ा आगमन की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई तथा सभी प्रेमियों और समाजजनों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

परमानंद गुरनानी के अनुसार, पूज्य गुरु महाराज जी और संत मंडली का सत्संग 28 नवंबर को शाम 4 बजे से 7 बजे तक प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित होगा। गुरु महाराज जी के आगमन और सत्संग समागम को लेकर प्रेमियों के साथ सिंधी समाज के लोगों में भी विशेष उत्साह है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सतपाल गांधी, निर्मल आहूजा, किशोर गुरनानी, राजकुमार गुरनानी, मोहन लुधानी, हरीकिशन टहलानी, मोहन दास तुलस्यानी, राजेन्द्र हेमनानी, सोनू मोरवानी, रवि धनकानी, सुरेश दादवानी, ताराचंद थुरवानी, नारायण दास रामनानी, गिरीश गांधी, गंगाराम नानकानी, गोपाल नानकानी और नवीन सभनानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने अपने विचार रखे। इस दौरान प्रेम प्रकाश सेवा मंडली और प्रेम प्रकाश महिला मंडली के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story