भीलवाड़ा में श्राद्ध पक्ष के प्रथम दिवस शनिवार 26 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की भीलवाड़ा जिला शाखा की ओर से सर्व पितृ हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय बलशाली बालाजी मन्दिर में आयोजित हवन में सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं।

कार्यक्रम के संयोजक एवं भीलवाड़ा जिला पदाधिकारी रामचन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्राद्ध पक्ष के प्रथम दिवस पर शाम को सर्व पितृ हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान “ऊं पितृदेवाय नमः, ऊं वसुंधराय नमः, ऊं पितृगणाय नमः” आदि सामूहिक मंत्रों के उच्चारण से सम्पूर्ण मंदिर परिसर गूंज उठा।

सर्व पितृ हवन कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती कान्ता श्री बी एल मेलाणा एवं जिलाध्यक्ष श्री सुनील जागेटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में जिला शिक्षा सचिव श्रीमती इन्दिरा श्री डॉ भागचन्द सोमानी, जिला धर्म प्रचार प्रसार सचिव एवं आनन्द धाम हवेली मन्दिर की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती सुमन बाहेती तथा प्रबुद्ध सदस्य श्रीमती गीता श्री जगदीश चन्द्र मून्दड़ा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंत्रोच्चारण के साथ सभी उपस्थितजनों को सामूहिक आहुतियां बलशाली बालाजी मन्दिर के पण्डित श्री दीपक दाधिच ने करवाईं। श्राद्ध पक्ष के प्रथम दिवस आयोजित इस सर्व पितृ हवन कार्यक्रम में सामूहिक मंत्रोच्चार और हवन के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story